Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के दफ्तर का ट्विटर हैंडल हुआ हैक, बायो और प्रोफाइल पिक्चर तक बदल डाली

लखनऊ। साइबर हैकरों ने मुख्यमंत्री कार्यालय का टि्वटर हैंडल हैक कर लिया। करीब 34 मिनट तक हैकरों ने हैंडल को अपने कब्जे में रखकर 30 से ज्यादा प्रमोशनल ट्वीट किए। उन्होंने खाते की पोस्ट, बायो और प्रोफाइल पिक्चर तक बदल डाली। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि जो भी शरारती तत्व इसके पीछे होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्विटर हैंडल ठीक करने के लिए पुलिस के विशेष साइबर विशेषज्ञ लगाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश सीएम ऑफिस का ट्विटर हैंडल आधी रात करीब 12:43 बजे हैक हुआ। हैकर्स ने टि्वटर सीएम ऑफिस यूपी का सबसे पहले बायो बदला, उसके बाद प्रोफाइल पिक्चर बदल भी बदल दी। हैकर्स ने सीएम ऑफिस के हैंडल से करीब 30 के ज्यादा ट्वीट किए। आधी रात सीएम ऑफिस यूपी का टि्वटर हैंडल हैक होने की सूचना मिलते ही यूपी सरकार के ब्यूरोक्रेसी, यूपी पुलिस और साइबर एक्सपर्ट में हड़कंप मच गया।

सीएम ऑफिस यूपी के टि्वटर हैंडल की प्रोफाइल पिक्चर करीब 1:17 बजे रीस्टोर की गई। इस हैंडल में सबसे पहले सीएम योगी की फोटो फिर से लगाई गई। इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर का बैकग्राउंड बदला गया। इसके बाद पिक्चर फिर अपडेट की गई। इस तरह करीब 34 मिनट बाद हैंडल सुचारु हो गया। खबर लिखे जाने तक हैकर्स के ट्वीट डिलीट नहीं किए गए थे। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि साइबर विशेषज्ञों की टीम लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button