Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking Newsस्पोर्ट्स

इंग्लैंड को लगा करारा झटका मोईन अली लेंगे क्रिकेट से सन्यास, बताई ये वजह

नई दिल्ली : इंग्लैंड क्रिकेट टीम का एक काबिल खिलाड़ियों कहने जा रहा है वनडे टेस्ट से अलविदा खबर के मुताबिक इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मोइन अली ने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कहते हुए सिर्फ सीमित ओवर क्रिकेट पर ध्यान देने का फैसला लिया है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक मोइन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। इसकी प्रमुख वजह व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम बताई जा रही है। मोइन अली इस समय यूएई में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं। उसके बाद तय माना जा रहा है कि वो टी20 विश्व कप 2021 में भी इंग्लिश टीम का हिस्सा होंगे और फिर साल के अंत में इंग्लैंड की एशेज टीम का भी हिस्सा रहना होना होगा। ऐसे में उन्होंने एक प्रारूप में करियर पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया।

खबर के मुताबिक मोइन अली ने अपने इस फैसले की जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड और टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट को दे दी है। वो बेशक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं लेकिन वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी वो खेलना जारी रखना चाहते हैं। मोइन अली ने ऐसे समय पर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया जब वो इस प्रारूप में 3000 रन और 200 विकेट पूरे करने के करीब थे।

इंग्लैंड के 34 वर्षीय ऑलराउंडर मोइन अली ने अब तक 64 टेस्ट मैचों में 2914 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 195 विकेट भी झटके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 155 रन की रही है जबकि एक पारी में 53 रन देकर 6 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। इस बैटिंग ऑलराउंडर ने जून 2014 में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

Related Articles

Back to top button