Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
अंतर्राष्ट्रीय

कौन है दुनिया का सबसे ईमानदार आदमी? ट्रंप ने दिया यह जवाब

वॉशिंगटन। अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने अब हाल ही में एक बयान देकर लोगों को हैरत में डाल दिया है. उन्होंने कहा कि वह भगवान द्वारा बनाए गए अभी तक के सबसे ईमानदार शख्स हैं.

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) के सेल्मा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने ये बात कह डाली, उनकी बात सुनकर रैली में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे. उन्होंने यह बात अपने एक दोस्त की बात को लेकर कही. उनके दोस्त ने कहा था कि आप जानते हैं कि आपकी वर्षों तक जांच की गई है. लाखों दस्तावेजों को खंगाला गया, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला. जब आप इसके बारे में सोचते हैं तो आप पृथ्वी पर सबसे क्लीन शख्स होते हैं.

दोस्त की इस बात पर ट्रंप ने सभा में कहा था कि मुझे सबसे स्वच्छ शेरिफ बनना है. मुझे लगता है कि मैं सबसे ईमानदार इंसान हूं, जिसे शायद ही भगवान ने कभी बनाया हो. इसके बाद ट्रंप की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. हाल ही में ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यूएस कैपिटल (US Capitol) हमले के दौरान उन्हें अपने दंगा समर्थकों को वॉशिंगटन (Washington) बुलाने का कोई अफसोस नहीं है.

बता दें कि 6 जनवरी 2021 को ट्रंप के हजारों समर्थकों ने चुनाव हारने के बाद कैपिटल पर धावा बोल दिया था. इस चुनाव में जो बाइडेन (Joe Biden) ने निर्णायक जीत हासिल की थी, जिसे सरकार ने अमेरिकी इतिहास (American History) का सबसे सुरक्षित चुनावों में से एक बताया था.

Related Articles

Back to top button