Breaking
तमिलनाडु: विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय का आज फ्लोर टेस्ट, AIADMK में बड़ी बगावत!PM मोदी के सोना न खरीदने अपील के बाद,केंद्र सरकार ने सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी बधाई, होगा महंगाप्रतीक यादव का काफी समय से डिप्रेशन का चल रहा था इलाजप्रतीक यादव मृत अवस्था में सिविल लाये गए थे- CMSप्रतीक की अचानक मौत पर समाजवादी पार्टी ने उच्चस्तरीय जाँच की मांग कीअखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आकस्मिक मौत,कारण अभी स्पष्ट नहीं, CM योगी ने बेहद हृदयविदारक बतायामाइकल जैक्सन ने तोड़े रिकॉर्ड, कमाए $217 मिलियन, जाने क्यों होइ फिल्म फेमसमेयर थी चीन की जासूस! अमेरिका में मचा बवालNEET Paper Leak: केरल में SFI का CAG ऑफिस में घुसकर छात्रों का जोरदार प्रोटेस्टPM मोदी की 7 बड़ी अपील, पेट्रोल बचाने और वर्क फ्रॉम होम का दिया सन्देश
अंतर्राष्ट्रीय

इराक के प्रधानमंत्री पर विस्फोटक ड्रेान से जानलेवा हमला, बाल बाल बचे ।

इराक : इराकी प्रधामंत्री मुस्तफा अल कदीमी के घर पर विस्फोटक से भरा ड्रोन हमला हुआ है। यह हमला आज सुबह ही होने की खबर है। हालांकि, इराकी पीएम इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं।इराकी सेना ने इसे पीएम की हत्या की कोशिश बताया है। हालांकि, अल अरबिया की खबर के मुताबिक, इस हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं।

इराकी सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह हमला कदीमी के बगदाद स्थिति आवास के ग्रीन जोन को निशाना बनाकर किया गया। हालांकि, सेना की ओर से फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है।

दो अन्य सरकारी अधिकारियों ने बताया कि कदीमी के आवास पर विस्फोटक से भरे ड्रोन से हमला किया गया। दोनों ने हमले में प्रधानमंत्री कदीमी बाल-बाल बच गए हैं। वहीं, कदीमी ने हमले के बाद ट्वीट किया है कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रधानमंत्री आवास के ग्रीन जोन इलाके में सरकारी इमारतें और विदेशी दूतावास हैं। यहां रहने वाले पश्चिमी देशों के राजदूतों ने बताया कि उन्होंने धमाकों और गोलीबारी की आवाज सुनी।

बता दें कि ईरान के साथ मिलकर सशस्त्र समूहों ने हाल के हफ्तों में ग्रीन जोन के पास बीते महीने आए संसदीय चुनावों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करिया था।

Related Articles

Back to top button