Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
अंतर्राष्ट्रीय

ऑक्सफ़ोर्ड/अस्ट्रज़ेनेका की वैक्सीन कोरोना वेरिएंट B.1.617.2 पर सिंगल डोज नाकाफी -UK स्टडी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वेरिएंट के खिलाफ ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (Oxford/AstraZeneca Vaccine) की सिंगल डोज कम प्रभावी साबित हो रही है. यूके  (UK) सरकार द्वारा जारी आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं. यूके सरकार की नई रिसर्च के मुताबिक कथित रूप से भारत में पाए गए कोरोना के नए वेरिएंट से मजबूत सुरक्षा देने के लिए कोविड-19 (Covid-19) वैक्सीन की 2 डोज लेना बेहद जरूरी है.

इंग्लैंड यानी ब्रिटेन के पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (PHE) के आंकड़ों के मुताबिक, वैक्सीन की दो डोज लगने के बाद उसने भारत में पाए गए B.1.617.2 वेरिएंट के खिलाफ 81 फीसदी सुरक्षा प्रदान की. वहीं दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के केंट में पहली बार पहचाने गए B.1.1.7 वेरिएंट के खिलाफ 87 फीसदी सुरक्षा प्रदान की है.

आंकड़ों के मुताबिक, वैक्सीन की एक डोज कोरोना के B.1.617.2 वेरिएंट पर 33 फीसदी ही कारगर साबित हुई वहीं B.1.1.7 वेरिएंट के खिलाफ 51 फीसदी कारगर साबित हुई. इसी तरह B.1.1.7 वेरिएंट के खिलाफ 51 फीसदी कारगर साबित हुई. फाइनेंशियल टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस वैक्सीन का सिंगल शॉट B.1.1.7 वेरिएंट की तुलना में B.1.617.2 पर 35 फीसदी कम सुरक्षा प्रदान करता है.

PHE ने बायोएनटेक/फाइजर और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका (Oxford/AstraZeneca vaccine) वैक्सीन के डेटा से आकलन किया है. PHE ने कहा है कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की दो डोज 85 से 90फीसदी इफेक्टिव है.

Related Articles

Back to top button