Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का 30 मई को गावों में सेवा कार्य

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में लगभग 23300 गांवों में कल 30 मई को अपने सेवा ही संगठन अभियान के अन्तर्गत सेवा कार्य करने का फैसला लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन)  सुनील बंसल द्वारा तय कार्ययोजना के अनुसार पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, एमएलसी, आयोगों,बोर्डों, निगमों के अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि तथा पार्टी के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के भाव के साथ गांव तक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ महोबा जिले की ग्राम सिजहरी  एवं सीतापुर जिले के गूरेपारा गांव के ग्रामीणों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ के गोपालपुरवा, विवेकानंद पुरी वार्ड तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड में सेवा कार्यों के माध्यम से नर सेवा-नारायण सेवा का मंत्र लेकर पहुंचेंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सेवा ही संगठन अभियान के प्रदेश प्रमुख गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में 23300 से अधिक गांवों में पार्टी के सांसद, विधायक व पदाधिकारी पहुंचकर सेवा कार्य करेंगेे जबकि केन्द्रीय मंत्री तथा प्रदेश सरकार के मंत्री वर्चुअल संवाद करेगें। श्री शुक्ल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज महानगर के पूरामुक्ति गांव व प्रयागराज गंगापार के थानापुर गांव, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा जिला लखनऊ के कुमरावा व जमखनवा गांव, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा के जरौटा, गुनौर गांव और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली लोकसभा के धानापुर गांव, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली के सिधौली गांव व लावाखेड़ा तालिब गांव के लोगों के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद करेंगे।
गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर कल 30 मई को प्रदेश में पार्टी द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यो में गांवों में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना मास्कध्सेनेटाइजर का वितरण, रोग प्रतिरोधक क्षमता की किटो का वितरण, गरीबों व मजदूरों को राशन उपलब्ध कराना, थर्मल स्कैनर और आक्सीमीटर के माध्यम से गांवों में सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ-साथ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के बारे में जागरूक करते हुए अन्य प्रकार के सेवा कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाएगें।
उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा कल गांवों में चलाए जाने वाले सेवा अभियान के बारे में पूरी योजना रचना तैयार हो चुकी है। गांवो में लोगों को सेवा कार्यों का समुचित लाभ मिले इसका प्रयास पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। साथ ही कोविड संक्रमण के चलते यह तय किया गया है कि सेवा कार्यों के द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जरूरी गाइड लाइन्स का शतप्रतिशत पालन किया जाए।

Related Articles

Back to top button