Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तर प्रदेश

औरैया को मुख्यमंत्री योगी देंगे 389 करोड़ की परियोजनाए,करेंगे शिलान्यास ।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज औरैया जिले को देंगे 389 करोड़ रूपए की एक दर्जन से अधिक परियोजनाओं का लाभ, इसके लिए वे आज वे औरैया जाएंगे और वहाँ शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि योगी छह नवम्बर को जिले के दौरे पर आ रहे हैं।
इस दौरान वह जिले में 280 करोड़ रूपए की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। मेडिकल कालेज में प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, पांच सौ बेड का चिकित्सालय, शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश के अलावा लाइब्रेरी, मल्टीपरपज हॉल एवं जिम, 460 वेड क्षमता का छात्रावास, आवासीय भवन के अलावा प्ले ग्राउंड का निर्माण शामिल है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री 109 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 12 विकास योजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, राज्य सभा सांसद गीता शाक्य, सांसद इटावा डॉ. रामशंकर कठेरिया, सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक व बिूधना विधायक विनय शाक्य भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button