Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
मनोरंजन

गीता कपूर ने किया रेखा का रुप धारण

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

मुंबई/बॉलीवुड। कोरियोग्राफर और डांस शो की जज गीता कपूर (Geeta Kapoor) की फोटोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. फोटो में गीता ने सिंदूर लगाया हुआ है और ये फोटो बेहद ही खूबसूरत लग रही है. फैन्स और उनके बच्चे अपनी ‘गीता मां’ को बिना शादी के सिंदूर लगाते देख हैरान हो गए हैं. उनके इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने उनसे सवाल किया. अब गीता ने खुद बताया है कि ये तस्वीरें फोटोशॉप्ड नहीं बल्कि असली हैं. उन्होंने सिंदूर लगाने की वजह भी बताई.

सिंदूर के साथ गीता कपूर की तस्वीरें देखकर लोग उनकी गुपचुप शादी के कयास लगा रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान गीता कपूर ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की है. उन्होंने कहा, मैं शादी कर लूं तो नहीं छिपूंगी. साथ ही मैं अभी कैसे शादी कर सकती हूं, मेरी मां को गुजरे हुए कुछ महीने ही हुए हैं.’ तस्वीरों के बारे में पूछे जाने पर गीता ने कहा कि तस्वीरें असली हैं. उन्होंने आगे बताया कि, ‘मैंने सिंदूर लगाया है. ये तस्वीरें ‘सुपर डांसर 4’ के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हैं. ये एपिसोड बॉलीवुड की एवरग्रीन हीरोइनों पर है. इसमें हमें उन्हीं की तरह कपड़े पहनने थे. मैं रेखा जी बनी हूं तो मुझे उनका पूरा गैटअप लेना था और उन्ही के तरह कपड़े पहनते थे. अगर वह सिंदूर लगाती हैं, तो मैंने भी सिंदूर लगाया है.’

गीता कपूर अक्सर शो में कहती थीं कि उनकी मां उन्हें शादी के जोड़े में देखना चाहती हैं. लेकिन गीता अपनी मां की इच्छा पूरी नहीं कर सकी. 12 जनवरी 2021 को गीता की मां इस दुनिया को और अपनी बेटी को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि बीते कुछ साल उनकी मां के लिए बेहद मुश्किल भरे रहे लेकिन अब उन्हें शांति और मोक्ष मिल गया है.

Related Articles

Back to top button