Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
एजुकेशनराष्ट्रीय

CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, PM मोदी की बैठक में हुआ बड़ा फैसला

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ: CBSE 12 वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है । कोरोना के चलते 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं । CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में ये फैसला लिया गया है ।  इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत कई बड़े मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय के आला अधिकारी शामिल रहे ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा रद्द करने की मांग की थी ।उन्होंने ट्वीट कर कहा, ’12वीं की परीक्षा को लेकर बच्चे और पेरंट्स काफी चिंतित हैं । वे चाहते हैं कि बिना वैक्सिनेशन, 12वीं की परीक्षा नहीं होनी चाहिए । मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि 12वीं की परीक्षा रद्द की जाए । पिछले परफॉर्मेंस के आधार पर उनका आंकलन किया जाए ।

आपको बता दें कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा पर लिए गए फैसले की जानकारी आज शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पीएम मोदी को देने वाले थे । लेकिन इससे पहले ही तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एम्स में भर्ती होना पड़ा। उन्हें कोरोना वायरस के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से भर्ती करवाया गया है।

शिक्षा मंत्री निशंक ने 21 अप्रैल को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं । इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि मेरे संपर्क में आए लोग टेस्ट करवाएं । उन्होंने यह भी कहा था कि मंत्रालय का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा ।

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द होने पर AKTU के वाइस चांसलर का क्या है मानना -पढ़ें 

 

प्रतिक्रिया- कोरोना के चलते CBSE 12 वीं की परीक्षाएं रद्द होने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक का मानना है कि प्रधानमंत्री ने छात्रों के हित में अच्छा निर्णय लिया है, प्रो पाठक कहते हैं कि इस समय प्रधानमंत्री जी ने स्वास्थ्य को सर्वोपरि रक्खा है, और मेरा भी  मानना है कि स्वास्थ्य से समझौता नहीं हो सकता है, बाकि सब गौड़ है। यह एक अच्छा निर्णय है। 

Related Articles

Back to top button