Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

CM योगी कोरोना से सुरक्षा मामले में अलर्ट मोड पर, त्योहारों पर ढिलाही न बरतने के दिए कड़े निर्देश….

LUUCKNOW: उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस तरह अपने राज्य में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है वो सराहनीय कार्य है । त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। देश में आने वाले त्योहारों जैसे नवरात्रि, विजयादशमी, दशहरा और चेहल्लम को देखते हुए राज्य की योगी सरकार ने अहम निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने अफसरों से ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसी भी धार्मिक स्थान पर लोगों का जमावड़ा क्षमता से अधिक न हो।पिछले महीने की शुरुआत में, केंद्र ने सभी प्रदेश तथा केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि कोई बड़ी सभा न हो और वे महामारी की रोकथाम के लिए सक्रिय उपाय करें।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने चल रहे COVID-19 दिशानिर्देशों को एक और महीने के लिए 30 सितंबर तक बढ़ाते हुए, उन्हें आने वाले त्योहारों के मौसम में बड़ी सभाओं से बचने के लिए उपयुक्त उपाय करने की सलाह दी थी और यदि आवश्यक हो, तो ऐसी सभाओं को रोकने के लिए स्थानीय प्रतिबंध लागू करें। विशेष रूप से, आने वाले महीनों में दिवाली और छठ समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दुर्गा पूजा पंडाल एवं रामलीला मंच की स्थापना की अनुमति प्रदान करते समय इस बात का ध्यान रखा जाये कि जन यातायात प्रभावित न हो।

मूर्तियों को पारंपरिक लेकिन खाली जगह में स्थापित किया जाना चाहिए, उनका आकार जितना संभव हो उतना छोटा रखा जाना चाहिए और जमीन की क्षमता से अधिक लोग नहीं होने चाहिए। प्रतिमा विसर्जन के लिए जितना हो सके छोटे वाहनों का प्रयोग करना चाहिए।
विसर्जन (विसर्जन कार्यक्रम) में कम से कम लोगों को भाग लेना चाहिए। मूर्ति विसर्जन के समय निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए और सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियमों का पालन करना चाहिए। ये भी सुनिश्चित किया जाए कि यातायात कभी बाधित न हो और संदिग्ध वाहनों की जांच बैरियर और पुलिस चेक पोस्ट लगाकर की जाए और मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।

Related Articles

Back to top button