Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
मनोरंजन

दीपिका नजर आएंगी क्रॉस कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी में

लॉस एंजिल्स। भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आगामी अंतर्राष्ट्रीय अभी तक बिना शीर्षक वाली क्रॉस कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगी। इस फिल्म का अभी तक शीर्षक साझा नहीं किया गया है। इरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के एक डिवीजन एसटीएक्सफिल्म्स ने घोषणा की है कि कंपनी दीपिका के लिए एक रोमांटिक कॉमेडी वाली फिल्म बनाने जा रही है, जो अपने प्रोडक्शन बैनर के माध्यम से आगामी फिल्म का निर्माण भी करेगी।

दीपिका को 2018 में टाइम पत्रिका ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया था। उन्होंने कहा, “का प्रोडक्शंस की स्थापना वैश्विक अपील के साथ उद्देश्यपूर्ण कंटेंट को विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी।”

“मैं एसटीएक्सफिल्म्स और टेम्पल हिल प्रोडक्शंस के साथ साझेदारी करके रोमांचित हूं, जो का की महत्वाकांक्षा और रचनात्मक दृष्टि को साझा करते हैं और दुनिया में प्रभावशाली और गतिशील क्रॉस-सांस्कृतिक कहानियों को लाने के लिए तत्पर हैं।”

एसटीएक्सफिल्म्स मोशन पिक्च र ग्रुप के चेयरमैन एडम फोगेलसन ने मंगलवार को यह घोषणा की।

फोगेलसन ने कहा, “एक कारण है कि दीपिका भारत से आने वाली सबसे बड़ी वैश्विक सितारों में से एक हैं। वह एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और उनकी प्रोफाइल एक अंतर्राष्ट्रीय सुपरस्टार के रूप में बढ़ती जा रही है। उन्हें कई इरोस अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में अभूतपूर्व सफलता मिली है। हम उनके और हमारे दोस्तों के साथ टेम्पल हिल में एक रोमांटिक कॉमेडी का निर्माण करने के लिए रोमांचित हैं।”

दीपिका ने विन डीजल के साथ सह-अभिनीत ‘एक्सएक्सएक्स द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में फीमेल लीड के रूप में अपनी अंग्रेजी भाषा की फिल्म की शुरूआत की।

बॉलीवुड में, दीपिका ने कबीर खान की 83, शकुन बत्रा की अभी तक अनटाइटल्ड फिल्म, मेगास्टार अमिताभ बच्चन और एक्शन अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ द इंटर्न की हिंदी रीमेक में दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button