Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
अंतर्राष्ट्रीय

पुतिन देंगे शाहबाज को तेल का भारत वाला दाम?

नई दिल्ली। रूस जिस दर से भारत को तेल बेच रहा है, पाकिस्तान भी उसी दर से पुतिन से तेल खरीदना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की यात्रा पर गए पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने अपनी सरकार की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि भारत को जिस दर पर तेल बेच रहा है, अगर वही दर हमें भी दे तो पाकिस्तान रूस से ईंधन खरीदने के लिए तैयार है। मंत्री ने यह भी दावा किया कि पश्चिमी देशों को पाकिस्तान द्वारा रियायती ईंधन की खरीद करने में कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उनका देश बाढ़ के विनाशकारी प्रभाव से जूझ रहा है।

आपको बता दें कि रूस ने जिस दिन यूक्रेन पर हमला किया था, पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान मास्को में थे। उनकी यात्रा का संयुक्त राज्य अमेरिका ने किसी भी सूरत में स्वागत नहीं किया था। बाद में इमरान खान ने अमेरिका को दोषी ठहराया। उन्होंने पीटीआई को पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल करने में अमेरिकी साजिश का आरोप लगाया। उसी समय इमरान खान ने रूस के साथ ईंधन की कीमतों पर बातचीत के लिए भारत की प्रशंसा की थी। उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को की उनकी यात्रा पहले से तय थी।

पाकिस्तान दुनिया में कच्चे पेट्रोलियम का 35वां सबसे बड़ा आयातक देश है। 2020-21 में उसने 1.92 अरब डॉलर मूल्य के कच्चे तेल का आयात किया।

पाकिस्तान ने रूस से तेल खरीदने के अपने इरादे को मंजूरी दे दी है। मास्को में पाकिस्तान के राजदूत शफकत अली खान ने कहा कि उनका देश रूस से गेहूं खरीदना चाहता है। राजदूत ने कहा, “रूस हमारे लिए एक नए आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है। जब हमारे लिए खाद्य आपूर्ति की बात आती है तो हम रूस को एक दीर्घकालिक और स्थिर भागीदार के रूप में देखते हैं।”

आपको बता दें कि बीते दिनों में अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध बिगड़े हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि पाकिस्तान सबसे खतरनाक देशों में से एक है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने उनके बयान की निंदा की और कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र है।

Related Articles

Back to top button