Breaking
ममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींद
अर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

बेरोज़गारों के लिए काम लागत में लांखों कमाने का मौक़ा ,स्टार्ट करे अपना काम |

नई दिल्ली : बेरोज़गारी से परेशान है और हाथ में नहीं है पैसा ,तो चिंता की ज़रूरत नहीं आप भी कम पैसे लगाकर आप अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं ,तो आज हम आपके लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। इसे आप कम से कम पैसे लगाकर शुरू कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं- लेमनग्रास खेती की।

इस खेती से तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। बता दें कि इस खेती को करने में आपको 15 हजार से 20 हजार रुपये तक का खर्च आता है और आप इससे हर महीने लाखों में कमाई कर सकते हैं।

बाजार में है खूब डिमांड
लेमन ग्रास से निकलने वाले तेल की बाजार में काफी डिमांड है। लेमन ग्रास से निकलने वाला तेल कॉस्मेटिक्स, साबुन, तेल और दवा बनाने वाली कंपनियां यूज करती हैं। यही वजह है कि मार्केट में इसकी अच्छी कीमत मिल जाती है। इस खेती की सबसे खास बात यह है कि इसे सूखा प्रभावित इलाकों में भी लगाया जा सकता है। लेमनग्रास की खेती से आप सिर्फ एक हेक्टेयर से ही साल भर में लगभग 4 लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है।

कैसे करें लेमन ग्रास की खेती?
लेमन ग्रास लगाने का बेहतर समय फरवरी से जुलाई के बीच है। एक बार लगाने के बाद इसकी छह से सात बार कटाई होती है। एक साल में तीन से चार बार कटाई होती है। लेमन ग्रास से तेल निकाली जाती है। एक साल में एक कट्ठे जमीन से लगभग 3 से 5 लीटर तेल निकलता है। इसकी बिक्री रेट 1,000 रुपए से 1,500 रुपए है। लेमन ग्रास लगाने के 3 से 5 महीने बाद इसकी पहली कटाई की जाती है।एक एकड़ जमीन पर लेमन ग्रास की खेती से 5 टन तक उसकी पत्तियां निकाली जा सकती हैं। वैसे तो आप इसकी खेती 15-20 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास थोड़ा और बजट हो तो आप शुरुआत में ही मशीन भी लगा सकते हैं। 2 से 2।5 लाख रुपए में मशीन का सेटअप लगा सकते हैं।

कैसे होगी कमाई?
लेमन ग्रास की खेती से आप बहुत जल्दी ही कमाई करने लगेंगे। बता दें कि एक क्विंटल लेमन ग्रास से एक लीटर ऑयल निकलता है। इसकी कीमत बाजार में 1 हजार से लेकर 1500 रुपए तक होती है। यानी पांच टन लेमन ग्रास से कम से कम 3 लाख रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं। आप लेमन ग्रास की पत्तियां बेचकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। बता दें कि बिहार के रौनक कुमार और रमन कुमार दो भाई मिलकर लेमन ग्रास की खेती करते हैं और इससे चाय बनाकर देशभर में सप्लाई करते हैं। वे इससे हर महीने 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button