Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने से दहशत का माहौल ।

लखनऊ : केंद्र सरकार ने जिस प्रकार कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के दावे किये वो कहाँ तक सही हैं ,इसका अंदाजा बढ़ते हुए नये केस, और मरीज़ों की संख्या से लगा़या जा सकता है, वैसे तो सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले जहां पर कम होते जा रहे हैं वहीं अचानक राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में कोरोना (Corona) के 3 नए मरीज मिलने से हड़कंप
मच गया.एक ही परिवार के 3 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है. संक्रमण की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग (health department) भी अलर्ट हो गया, जिसके बाद संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. बता दें कि लखनऊ में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यह आंकड़ा 14,40,575 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 14.15 लाख मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यह आंकड़ा 8,27,112 हो गया है. यहां कोरोना से अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं. तो वहीं अब तक 8,16,710 मरीज ठीक हुए हैं.
पंजाब में बीते 24 घंटों में कोरोना का 38 नए मामले सामने आए हैं, तो वहीं एक मरीज की जान गई है.
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,106 नए केस सामने आए हैं, जबकि 459 मरीजों की मौत हो गई. तो वहीं 12,789 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. भारत में कोविड 19 के एक्चिव केसों की संख्या 1,26,620 है. बता दें कि लखनऊ (lucknow) में कोरोना (Corona) के एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है.

Related Articles

Back to top button