Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

बजट सत्र में वक़्फ़ बिल का आगमन, JPC ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों की सूची सामने आ गई है। वक्फ संशोधन बिल उस सूची में सातवें नंबर पर है। यानी तय हो गया है कि वक्फ संशोधन बिल को सरकार इसी बजट सत्र में पेश करेगी। इससे पहले आज ही वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सदस्यों और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बीच बैठक समाप्त हो गई है और विधेयक पर अंतिम रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी गई है। ज्ञापन देने के दौरान जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल और समिति के सदस्य निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या, संजय जयसवाल और अन्य उपस्थित थे। रिपोर्ट पेश करने के दौरान कोई भी विपक्षी सदस्य मौजूद नहीं था।

रिपोर्ट सौंपने के बाद, जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने विधेयक के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए समिति के सदस्यों की सराहना की। पाल ने कहा कि पिछले 5 महीनों में समिति ने कई बैठकें कीं और देश भर में सैकड़ों प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की, उन्होंने कहा कि विस्तृत विचार-विमर्श और कई जिरहों के बाद एक रिपोर्ट बनाई गई है।

एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, पिछले पांच महीनों में, हमने 38 बैठकें कीं 250 प्रतिनिधिमंडलों और सदस्यों से मुलाकात की, पूर्व न्यायाधीशों, कुलपतियों से मुलाकात की। हमने कई लगातार यात्राएं कीं और कई राज्यों का दौरा किया। जेपीसी के सभी सदस्यों ने विधेयक के निर्माण में अपना योगदान दिया है। मुझे विश्वास है कि गरीबों को लाभ पहुंचाने और उनके कल्याण की मंशा से जो विधेयक लाया गया है।

Related Articles

Back to top button