Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
मनोरंजन

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया प्री वेडिंग फंक्शन्स का वीडियो, दिखा विकी जैन संग स्पेशल बॉन्ड

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इसी महीने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकी जैन (Vicky Jain) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अंकिता की दोस्त श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने हाल ही में दोनों की शादी कार्ड अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। अंकिता और विकी मुंबई का ग्रांड हयात होटल में 7 फेरे लेंगे। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और हाल ही में उन्होंने अपने प्री वेडिंग फंक्शन्स का एक वीडियो शेयर किया है जो कि इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही कलाकार काफी कूल लग रहे हैं।

वीडियो में अंकिता और विकी (Ankita and Vicky) को हवन कुंड के सामने बैठे देखा जा सकता है। वीडियो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनका परिवार शादी से पहले होने वाली रस्मों को निभाता दिखाई पड़ रहा है। वीडियो में ये कपल अपने बड़ों का आशीर्वाद लेते और साथ में डांस करते देखा जा सकता है।

वीडियो में अंकिता (Ankita Lokhande) के परिवार के कई सदस्य नजर आ रहे हैं और ये वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया है। कॉमेंट बॉक्स में ढेरों फैंस ने अंकिता (Ankita Lokhande) को शादी की शुभकामनाएं दी हैं और ढेरों लोगों ने उनके लुक को देखकर बताया है कि वह इस वीडियो में टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) की अर्चना की याद दिला रही हैं।

Related Articles

Back to top button