Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
मनोरंजन

कांग्रेस पर किए संसद में पीएम मोदी ने करारे वार, राहुल गांधी ने जवाब में दी ये प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को चुन-चुनकर कांग्रेस की नीतियों पर करारे प्रहार किए थे. उस पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रतिक्रिया दी है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने संसद में अपनी स्पीच में तीन मुद्दे उठाए थे. तीनों पर पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कोई बात नहीं कही. वे उन तीनों मुद्दों पर बात करते रहे और दाहिने-बायें की बात करते रहे. इससे पता चल जाता है कि वे हमारे उठाए मुद्दों पर पर कोई बात नहीं करना चाहते.’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, मैं तीन में चीजें कही थीं. एक, कहा था कि दो हिंदुस्तान बनाए जा रहे हैं. एक अमीरों का हिंदुस्तान और गरीबों का हिंदुस्तान. हमारे संस्थानों को एक के बाद एक क्या कैप्चर किया जा रहा है. इसे देश का नुकसान हो रहा है.’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैंने कहा था कि कोविड-19 खतरा है. यह बात प्रधानमंत्री ने नहीं मानी, किसी ने भी नहीं मानी. मैंने कहा था कि चीन और पाकिस्तान साथ आ गए हैं, जो कि भारत के लिए खतरनाक है. इसको गंभीरता से लेना चाहिए. तीनों के बारे में प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया.’

राहुल गांधी ने कहा कि नेहरु जी ने देश की सेवा की. मेरे परदादा जी ने जो करना था, वह किया. यह देश के लोग जानते हैं. इसलिए कोई क्या बोल रहा है इस बात की मुझे बिल्कुल चिंता नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘वे डरते हैं कांग्रेस से. उनमें थोड़ी घबराहट है क्योंकि कांग्रेस सच्चाई बोलती है. उनका मार्केटिंग का धंधा है. उनके मित्र हैं. इसलिए झूठ फैलाया हुआ है. पूरा का पूरा भाषण कांग्रेस के बारे में कि कांग्रेस ने क्या नहीं किया और जवाहरलाल नेहरू को लेकर था. मगर आपने जो वादे किए थे. उनके बारे में कुछ नहीं कहा. कुछ ना कुछ तो डर है उनका.’

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संसद में दिए अपने भाषण में कांग्रेस की नीतियों पर करारा हमला बोला. पीएम ने कहा कि देश में करीब 50 सालों तक कांग्रेस का राज रहा. इसके बावजूद देश का विकास करने के बजाय एक परिवार के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया गया. जिन लोगों ने कांग्रेस का विरोध करने की कोशिश की, उन्हें तरह-तरह से परेशान किया गया.

Related Articles

Back to top button