Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

CM योगी ने कहा-यह वक्फ बोर्ड है या भू-माफियाओं का बोर्ड है

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार वक्फ के नाम पर ली गई एक-एक इंच जमीन वापस हासिल करेगी। एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित ‘महाकुंभ महासम्मेलन’ में बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म की विश्वास प्रणाली दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है, जो किसी भी धर्म या संप्रदाय की तुलना में ऊपर है। इसके साथ ही उन्होंने वक्फ बोर्ड पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, ”यह कहना मुश्किल है कि यह वक्फ बोर्ड है या भू-माफियाओं का बोर्ड है।”

योगी ने कहा कि यह ‘वक्फ बोर्ड’ है या भू-माफियाओं का बोर्ड है। एक-एक इंच लैंड वापस लेंगे। उन्होंने कहा कि हम वक्फ के नाम पर ली गई एक-एक इंच जमीन वापस हासिल करेंगे और इसका इस्तेमाल गरीबों के लिए आवास, शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल बनाने में किया जाएगा। उन्होंने कहा, “सनातन धर्म का कद आकाश से भी ऊंचा है और इसकी गहराई समुद्र से भी अधिक गहरी है। इसकी तुलना किसी भी संप्रदाय या धर्म से नहीं की जा सकती।”मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके नेताओं की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे (समाजवादी नेता) डॉ. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों को कायम रखने में विफल रहे। संभल में धार्मिक स्थलों पर विवाद को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराणों में संभल को भगवान श्री हरि विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के जन्मस्थान के रूप में उल्लेख किया गया है। उन्होंने धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाकर अतिक्रमण करने के प्रयासों की निंदा करते हुए कहा, “हमारी सरकार ने अदालत के आदेश के आधार पर निर्णायक कार्रवाई की और दंगाइयों को स्पष्ट संदेश भेजा।”

 

Related Articles

Back to top button