Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
एजुकेशन

IIT जोधपुर में SRMCEM रोबोटिक्स क्लब की शानदार जीत

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। श्रीराम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफइंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (SRMCEM), लखनऊ के रोबोटिक्स क्लब ने अपनी तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए आईआईटी जोधपुर द्वारा आयोजित PROMETEO 2026 में रोबोवार्स (30 किलोग्राम श्रेणी) में प्रथम स्थान प्राप्त करसंस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

यह प्रतिष्ठित रोबोटिक्स प्रतियोगिता 16 जनवरी से 18 जनवरी 2025 तकआयोजित की गई, जिसमें देशभर के शीर्षतकनीकी संस्थानों की टीमों ने भाग लिया।कड़े मुकाबलों के बीच SRMCEM की टीमने अद्भुत रणनीति, इंजीनियरिंग कौशल औरतकनीकी नवाचार का परिचय देते हुएप्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस विजेता टीम में निम्न छात्र शामिल रहे—ज्ञानेंद्र वर्मा (सीएसई, चतुर्थ वर्ष), सार्थकपांडेय (सीएसई, चतुर्थ वर्ष), सात्यर्थ सिंह(सीएसई, चतुर्थ वर्ष), शाश्वत मौर्य(सीएसई, चतुर्थ वर्ष), शाश्वत सिंह राठौर(सीएसई, चतुर्थ वर्ष)

रोबोवार्स – 30 कि श्रेणी में टीम नेएक के बाद एक कई मजबूत टीमों कोपराजित करते हुए पूरे एरीना में अपनादबदबा बनाए रखा और अंततः प्रथम स्थानहासिल किया।

यह उपलब्धि SRMCEM रोबोटिक्स क्लबके लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।यह सफलता केवल पदक तक सीमित नहींहै, बल्कि यह संस्थान में विकसित की जारही तकनीकी संस्कृति, सुनियोजित प्रशिक्षण, अनुशासित इंजीनियरिंग दृष्टिकोण एवं प्रभावी मार्गदर्शन प्रणाली काभी प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस उपलब्धि से नकेवल SRMCEM की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है, बल्कि यह भारत के बढ़ते तकनीकी नवाचार और रोबोटिक्स क्षेत्र में सशक्त उपस्थिति को भी दर्शाता है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर निदेशक इंजीनियर पंकज अग्रवाल एवं अपर निदेशक इंजीनियर पूजा अग्रवाल ने छात्रों को हार्दिक बधाई दी। वहीं संस्थान के निदेशक महोदय ने भी छात्रों कीप्रशंसा करते हुए रोबोटिक्स क्लब केसमन्वयक उद्देश पोरव के मार्गदर्शन की सराहना की।

यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के छात्रोंको नई ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा देगी तथाविज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित(STEM) के क्षेत्र में SRMCEM की उत्कृष्टता को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

 

Related Articles

Back to top button