Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

योगी सरकार ने तैयार किया प्लान, हर किसान परिवारों को मिलेगा रोजगार

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने अगले पांच साल में हर किसान (Farmer) परिवार से कम से कम एक को रोजगार का मौका देने का लक्ष्य तय किया है. योगी सरकार (Yogi Govt) का लक्ष्य अगले पांच साल में 2,10,000 उद्यमियों और किसानों को ट्रेनिंग देना है.

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर ध्यान देने के अलावा उन्हें उद्यमी के रूप में स्थापित करने की भी योजना बना रही है. इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर भी मिलेंगे.

योगी सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, सरकार ने 375 बड़ी फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई है. साथ ही, PMFME के तहत 41,336 फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएंगी. पीएमएफएमई योजना के तहत, सरकार फूड इंटस्ट्री में अपना काम शुरू करने के लिए मदद करती है. इसके तहत छोटे फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू किए जा सकते हैं.

सरकार चाहती है कि किसानों को उनकी फसलों की अच्छी कीमत मिले. इसके लिए किसानों को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जोड़ा जाएगा. फूड प्रोसेसिंग के बाद फसल खराब होने की संभावना नहीं रहेगी और फसल का अच्छा मूल्य भी बाजार में उपलब्ध होगा. इससे रोजगार के भी कई अवसर पैदा होंगे.

इसके अलावा, योगी सरकार किसानों और उद्यमियों को बिजनेस स्थापित करने के लिए ट्रेनिंग देने की भी व्यवस्था कर रही है.

Related Articles

Back to top button