Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
उत्तर प्रदेशराज्य

आज से UP के चार दिन के दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द

लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द गुरुवार से उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर रहेंगे। उनका लखनऊ के साथ गोरखपुर व अयोध्या का दौरा होगा। दो महीने में देश के राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के दूसरे दौरे पर हैं। इससे पहले उनका जून में पांच दिन का कानपुर, कानपुर देहात तथा लखनऊ का दौरा था।

उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के तीन शहरों में कार्यक्रम हैं। लखनऊ के साथ ही उनका गोरखपुर तथा अयोध्या में भी कार्यक्रम है। इस दौरान लखनऊ में वह दो दिन कार्यक्रम में रहेंगे। उनका रात्रि प्रवास लखनऊ में ही रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर दिन में 11:30 बजे लैंड करेंगे। वहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी तथा लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधा राजभवन पहुंचेंगे।

लखनऊ में गुरुवार को शाम को वह बाबा साहेब डॉ.भीमराव आम्बेडकर सेंट्रल यूनिवॢसटी के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर केन्द्रीय विवि के दीक्षा समारोह में सात मेधावियों को स्वर्ण पदक देंगे। इसके साथ ही वह समाजसेवी व इंजीनियर सोनम वांगचुक को विज्ञान में डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाले समारोह में 132 मेधावियों को स्वर्ण पदक मिलेगा।

 

राष्ट्रपति 132 मेधावियों में मात्र सात को स्वर्ण पदक देंगे। स्नातक के भानु प्रताप, प्रियंका गौतम, परास्नातक के शुभम मिश्र और पूजा मीना, एमफिल के सन्या व निहारिका के अलावा अंजू रावत को आरडी सोनकर स्वर्ण पदक राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा, जिसे लेकर विद्याॢथयों में उत्साह है। इसके साथ समाजसेवी व इंजीनियर सोनम वांगचुक को विज्ञान में डाक्टरेट की मानद उपाधि भी दी जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शाम 5:00 बजे बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

 

इसके बाद भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षाग्रह में अकादमिक शोभायात्रा के साथ समारोह शुरू होगा। इसके बाद राष्ट्रपति मेधावियों को मेडल देकर समारोह को संबोधित करेंगे। भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में होने वाले समारोह में एक घंटे पहले आना होगा। आयोजन में शामिल होने वाले विद्यार्थियों व अतिथियों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट साथ लानी होगी। यहां पर राष्ट्रपति का संबोधन शाम 5:40 बजे से होगा। इसके बाद वह 6:15 बजे राजभवन पहुंच जाएंगे।

 

शुक्रवार को यूपी सैनिक स्कूल में कार्यक्रम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को सुबह 10:50 बजे परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल सरोजिनी नगर में स्कूल के 75 वर्ष पूरा होने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल में 60 मिनट का कार्यक्रम होगा। राष्ट्रपति यहां पर बालिकाओं के लिए छात्रावास के निर्माण की रखेंगे आधारशिला इसके साथ ही कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल की 75वीं जयंती पर आधारित पोस्टल स्टांप का विमोचन करेंगे। राष्ट्रपति स्कूल के एक हजार की क्षमता वाले आधुनिक प्रेक्षागृह का लोकार्पण करेंगे।

Related Articles

Back to top button