Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने क्वारंटाइन अवधि घटाई, ओमीक्रॉन के खौफ के बीच मिली राहत

न्यूयॉर्क। ऑमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते खतरे के बीच अमेरिका (America) ने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों के लिए क्वारंटाइन (Quarantine) की अवधि 10 दिन से घटाकर पांच दिन कर दी है. साथ ही मरीजों के करीबी संपर्क में आने वालों के लिए भी इस अवधि को कम किया गया है. देश के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDCP) के अधिकारियों ने बताया कि ये दिशानिर्देश इस बात के बढ़ते सबूतों को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं कि कोरोना लक्षण दिखने के दो दिन पहले और तीन दिन बाद अधिक संक्रामक होता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती अनुसंधान से पता चलता है कि ऑमिक्रॉन (Omicron) से कोरोना वायरस के पहले के स्वरूपों के मुकाबले हल्के लक्षण हो सकते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं और क्वारंटाइन केंद्रों, एयरलाइन तथा अन्य व्यवसायों के खुले रहने संबंधी चुनौती पैदा हो रही है. रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रोचेल वालेन्स्की ने कहा कि देश में ऑमिक्रॉन के कई मामले देखे जा सकते हैं. ये सभी मामले गंभीर नहीं हैं और कई मरीजों में लक्षण नहीं दिख रहे हैं. हम ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहते हैं जिससे हम विज्ञान का अनुसरण करते हुए समाज के कामकाज को सुरक्षित रूप से जारी रख सकें.

नए निर्देशों के अनुसार, संक्रमित पाए जाने के बाद अब लोगों को पांच दिन तक पृथक-वास यानी क्वारंटाइन में रहना होगा और पांच दिन की अवधि समाप्त होने पर अगर कोई लक्षण नहीं है तो वे काम पर लौट सकते हैं, लेकिन कम से कम अन्य पांच दिनों के लिए हर जगह मास्क पहनना होगा, यहां तक कि घर में भी. अगर पांच दिन के पृथक-वास के बाद भी बीमारी के लक्षण रहते हैं तो स्वस्थ होने तक घर पर रहना होगा.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने लोगों से कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका कोरोना की एक और लहर का सामना करने के लिए तैयार है.

Related Articles

Back to top button