Breaking
21 वी सदी डाटा की सदी है- राहुल गाँधीचौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रन से हारा भारत, मैट हेनरी ने छह विकेट लिएढिंढोरा सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, भुवन बाम का ‘बीयर बाइसेप्स’ पर मजेदार तंजपात्र वयस्क नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका संवैधानिक अधिकार है- योगीअंडर 19 एशिया कप इंडिया बनाम पाकिस्तान जारीमध्य प्रदेश में 4.5 तीव्रता भूकंप के झटकेछठ पूजा के उत्सव पर दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलेगीKashmir में Pakistan की तिहरी साजिश! दो SPO की हत्या, CRPF Team पर हमला, पाकिस्तानी Drone बरामद, अब मिलेगा करारा जवाबयूपी SIR पर सीएम योगी के दावों पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, ‘चुनाव आयोग बताए’चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का न्योता, बोले- ‘अहंकार में डूबे हैं लोग’
उत्तर प्रदेश

मायावती हैं यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में, अपनी पार्टी में किया बदलाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीएसपी ने तीन प्रवक्ताओं के नाम घोषित किए हैं जो आने वाले चुनाव में पार्टी की बातें लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। बीएसपी का अभी कोई आधिकारिक प्रवक्ता नहीं था लेकिन अब दूसरे दलों की तरह मायावती ने भी अपने नेताओं को प्रवक्ता के तौर पर टीवी डिबेट में उतारने का फैसला किया है।

 

बीएसपी ने जिन तीन प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी दी है उनके नाम हैं- धर्मवीर चौधरी, एम एच खान और फैजान खान। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौधरी गाजियाबाद के रहने वाले हैं और जाट बिरादरी के हैं। फैजान खान युवा हैं और गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। जबकि एम एच खान पहले से टीवी न्यूज़ चैनलों में डिबेट में पार्टी की तरफ से शामिल होते रहते हैं।

 

इससे पहले बीएसपी नेता सुधींद्र भदौरिया भी अक्सर टीवी डिबेट में पार्टी समर्थक के तौर पर हिस्सा लेते थे लेकिन आधिकारिक प्रवक्ताओं की लिस्ट में उन्हें जगह नहीं मिली। सुधींद्र भदौरिया समेत अन्य बीएसपी नेता जो अभी तक टीवी में पार्टी पक्ष रखते दिखते हैं वे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं थे।

 

बता दें कि अब तक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और महासचिव, राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा एक बयान जारी करते थे जिसे किसी भी मुद्दे पर पार्टी का आधिकारिक रुख माना जाता था।

Related Articles

Back to top button