Breaking
विधान भवन में सर्वदलीय बैठक में अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन के सुचारू संचालन हेतु सभी दलों से सहयोग का आग्रह कियाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की टीम संग चुनावी रणनीति पर मंथन, प्रधान तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास पर जमा रहें डेरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां जोरों पर हैं इसी के चलते आज भाजपा ने अपने केंद्रीय मंत्रियों की एक बैठक का आयोजन किया तीन दिवसीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने टीम के साथ प्रदेश के और नेताओं को लेकर चर्चा करेंगे, तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की टीम प्रदेश के नेताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन भी करेगी,।

प्रधान बुधवार को दोपहर 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। पार्टी के प्रदेश चुनाव सहप्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे और अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और सरोज पाण्डेय और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी बुधवार को लखनऊ पहुंच रहे है। चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की टीम प्रदेश के नेताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन करेगी।

पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बुधवार की शाम को संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गई हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में होने वाली बैठकों में सभी प्रदेश सह चुनाव प्रभारी, सह प्रभारियों, क्षेत्रीय संगठन प्रभारियों, प्रदेश महामंत्रियों, यूपी कोटे से केंद्रीय मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के अलावा यूपी कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों सहित कुछ अन्य पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे। प्रधान गुरुवार को गोरक्षपीठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गोरखपुर जाएंगे। उसी शाम वो लखनऊ वापसी करेंगे। 24 सितंबर को फिर वो मिशन-2022 को लेकर पार्टी नेताओं संग बैठकों में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button