Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Main slideउत्तर प्रदेशराज्य

उ०प्र० आवास एवं विकास परिषद द्वारा 58 आवासीय भूखण्डों का आवंटन हुआ

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। परिषद की अवध विहार योजना लखनऊ के सेक्टर-09 में स्थित 288 वर्गमीटर के 58 नग आवासीय भूखण्डों हेतु ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 17.07.2025 से दिनांक 27.08.2025 तक खोला गया था। इस पंजीकरण से प्राप्त आवेदकों के मध्य आवंटन/लॉटरी ड्रा, आज दिनांक 29.09.2025 को अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में, 1500 आवेदकों की उपस्थिति में सम्पादित किया गया। जिसमें 58 आवासीय भूखण्डों के सापेक्ष अनुसूचित जाति के 12 नग, अनुसूचित जनजाति के 01 नग, अन्य पिछडां वर्ग के 15 नग एवं सामान्य वर्ग के 30 नग, कुल 58 नग, आवेदकों को चयनित किया गया। लॉटरी ड्रा के पश्चात सफल आवेदक, लाटरी ड्रा में अपना नाम सुनकर खुशी से झूम उठे तथा उन्होंने आवंटन समिति का बहुत आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आवंटन समिति द्वारा भी सफल आवेदकों को शुभकामनाएं दी गई।

यह आवंटन/लॉटरी-ड्रा, चंदन कुमार पटेल, उप आवास आयुक्त, लखनऊ जोन की अध्यक्षता में शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराया गया।

Related Articles

Back to top button