Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
राज्य

उत्तर प्रदेश विधान सभा 2022 चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी,11 बजे तक 21.18 प्रतिशत वोटिंग

तीसरे चरण के मतदान में सभी नजर करहल और जसवंतनगर की सीट पर होगी क्योंकि करहल से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जसवंतनगर से शिवपाल यादव चुनाव मैदान में हैं।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान सभा 2022 चुनाव के तीसरे चरण में राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झॉंसी, ललितपुर, हमीरपुर तथा महोबा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। शाम छह बजे मतदान केन्द्र के परिसर में जितने भी लोग कतार में लगे होंगे उन्हें वोट देने का अधिकार होगा। मतदान के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। तीसरे चरण के मतदान में सभी नजर करहल और जसवंतनगर की सीट पर होगी क्योंकि करहल से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जसवंतनगर से शिवपाल यादव चुनाव मैदान में हैं।
किन जिलों में हो रहा मतदान पढ़ें-  
हाथरस सु., सादाबाद, सिकन्दराराऊ, टूण्डला सु., जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमापुर, पटियाल, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर सु., मैनपुरी, भोगांव, किशनी सु., करहल, कायमगंज सु., अमृतपुर, फरूखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज सु., जसवंतनगर, इटावा, भरथना सु., बिधुना, दिबियापुर, औरय्या सु., रसूलाबाद अकबरपुर रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर सु., बिठूर, कल्याणपुर, गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवईनगर, कानपुर कैण्ट, महराजपुर, घाटमपुर सु., माधौगढ़, कालपी, उरई सु., बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर सु., गरौठा, ललितपुर, महरौनी सु., हमीरपुर,  राठ सु., महोबा और चरखारी।

Related Articles

Back to top button