Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेशराज्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के चुनावी मौसम में बीजेपी के कार्यकर्ता, और नेतागण सबकी नजरें इस समय यूपी पर लगी हुई हैं, अधिकृत सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि रक्षामंत्री 12 नवंबर को सुबह 1030 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह पांच कालिदास मार्ग के लिए प्रस्थान करेंगें और उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की परामर्श बैठक में शामिल होंगे।शाम चार बजे वह बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा अखिलेश दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे जबकि साढ़े पांच बजे सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर सी में द सेंट्रम का उद्घाटन करेंगे।

शनिवार को राजनाथ कानपुर रोड स्थित पीटीसी इंडस्ट्रीज परिसर में आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे जबकि शाम चार बजे सिटी मोंटसरी स्कूल गोमती नगर विस्तार शाखा के ऑडिटोरियम में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अपने दौरे के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को राजनाथ पूर्व सैनिक कल्याण निगम परिसर तेलीबाग में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे जबकि अपराह्न 2:45 ब्राह्मण परिवार के 16वे स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम को फिर दिल्ली रवाना ।

Related Articles

Back to top button