Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
एजुकेशन

एल्पिस ग्लोबल विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती का भव्य आयोजन एवं रोमांचक क्रिकेट मैच

भारतेन्दु शुक्ल

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

सीतापुर। छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध बिसवां शहर के प्रतिष्ठित एल्पिस ग्लोबल विद्यालय में दिनांक 2 अक्टूबर (गांधी- शास्त्री जयंती) का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय डायरेक्टर उमंग राजवंशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं आकर्षक झाँकियाँ प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा।

विशेष आकर्षण के रूप में एकेडमिक एवेंजर्स तथा स्टूडेंट स्ट्राइकर्स के मध्य एक रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया। एकेडमिक एवेंजर्स के कप्तान अनस ज़मीर तथा स्टूडेंट स्ट्राइकर्स के कप्तान अनमोल वर्मा के बीच हुए टॉस में स्टूडेंट स्ट्राइकर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। स्टूडेंट स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 16 ओवरों में 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एकेडमिक एवेंजर्स ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी का परिचय देते हुए मात्र 8 ओवरों में ही विजय प्राप्त कर ली। इस रोमांचक मैच की अंपायरिंग शिक्षक दिलशाद अली, शाह फहद ने की एवं रोचक लाइव कमेंट्री शिक्षक अभिषेक कपूर ने की।

मैच के सितारे बने इरफान अली, जिन्होंने 32 गेंदों पर 66 रन की धुआँधार पारी खेली तथा गेंदबाज़ी में मात्र 4 ओवरों में 4 विकेट झटके। उनके इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा चंद्रा ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल एवं लाइव कास्ट के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई दी।

Related Articles

Back to top button