Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsहेल्थ

हेल्दी हैबिट्स जो आपको फिट और स्लिम-ट्रीम बने रहने में करेंगी Help

लोग हर साल सबसे ज्यादा सेहतमंद रहने और बुरी आदतों को बदलने का संकल्प लेते हैं। यह सही बात है कि आप सेहतमंद नहीं रहेंगे, तो फिजिकली और मेंटली अनहेल्दी रहेंगे। ऐसे में आपको कुछ अपनी बुरी आदतों को सुधार कर कुछ हेल्दी हेल्थ हैबिट्स लेने का पक्का संकल्प लेना होगा। यदि आप सेहतमंद बने रहना चाहते हैं, तो आपको अपनी सेहत से संबंधित कुछ आदतों (Health Habits) में बदलाव लाना होगा।

कोशिश करें कि अपनी डाइट में कलरफुल फल व सब्ज़ियों को शामिल करें। ये लो कैलोरी और पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं।

2/ 5हरी सब्जियां हैं बेहद जरूरी

हरी सब्ज़ियां जैसे- पालक, मेथी, ब्रोकोली, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च मतलब जितना पॉसिबल हैं ऐसी सब्जियों का ही सेवन करें क्योंकि ये विटामिन ए, सी, ई, के और कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम व ज़िंक से भरपूर होते हैं।

नेचुरल शुगर वाली चीज़ें लें

मीठा खाने से बचें। इसकी जगह नेचुरल शुगर वाले फ्रूट्स खाना बेहतर ऑप्शन रहेगा। जैसे- चीकू, आम, मकई, गाजर, बीटरूट, शकरकंद व प्याज़ आदि को भी डायट में शामिल करें। जो हर तरह से फायदेमंद होते हैं।

मोनोसैचुरेटेड फैट्स होते हैं हेल्दी

मोनोसैचुरेटेड फैट्स को भी डायट का हिस्सा बनाएं। इसके लिए खाने में प्लांट ऑयल, जैसे- कनोला, पीनट, नट्स में बादाम, सीड्स में तिल व पंपकिन, ऑलिव, एवाकैडो आदि को ज़रूर खाएं।

प्रोटीन रिच डाइट को दें जगह

प्रोटीन रिच डायट लें और अपने खाने में अलग-अलग तरह के प्रोटीन्स शामिल करें, जैसे- बींस, नट्स, टोफू, चिकन, ताज़ा फिश, अंडे और सोय प्रोडक्ट्स।

Related Articles

Back to top button