Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का चुनाव न लड़ने का फैसला या चुनावी जुमला |

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल सपा जोर-शोर से जुटी हुई है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश भर में रथ यात्रा , गठबंधन, सभाएं आदि करके अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं. उधर विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा एलान किया है. अखिलेश ने साफ कहा कि वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके अलावा अखिलेश ने रालोद (RLD) के साथ गठबंधन को लेकर भी टिप्पणी की है. अखिलेश ने कहा कि रालोद के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर विचार विमर्श किया जाना है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा.दरअसल, अखिलेश यादव अपना पूरा फोकस विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रखना चाहते हैं.
योगी सरकार पर हमलावर हैं अखिलेश
उधर, अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं. हरदोई में रविवार को एक रैली में अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के दो ही काम हैं. एक सपा के कामों के नाम बदलना और दूसरा शौचालय बनवाना. अखिलेश ने कहा कि यूपी सरकार सपा सरकार के कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कर रही है. अखिलेश ने कहा कि योगी जी कमाल के मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने किसी काम का उद्घाटन नहीं किया है.

Related Articles

Back to top button