Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

क्या है जनता का मूड और क्या कहता है सर्वे, खिलेगा फूल, या चलेगी साइकिल ।

उत्तर प्रदेश : विधानसभा चुनाव नजदीक है. राजनीतिक पार्टियां आगामी यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं. यूपी की सत्ता पर काबिज बीजेपी फिर से वापसी कर पाएगी या नहीं या इस बार जनता अन्य किसी पार्टी को सत्ता में बैठने का मौका देगी. जनता के मूड को जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है। सर्वे में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को मिलता दिख रहा है. बीजेपी+ को 40 फीसदी तक वोट मिलता दिख रहा है. वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) और उसके सहयोगी दलों को 32 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. यानी इस सर्वे के मुताबिक, बीजेपी+ के वोट प्रतिशत के मुकाबले समाजवादी पार्टी (SP)+ को 8 फीसदी कम वोट मिलता दिख रहा है.

यूपी में किसे कितने वोट ?

कुल सीट-403

C VOTER का सर्वे

BJP+ 40%
SP+ 32 %
BSP 14%
कांग्रेस- 8%
अन्य-6%

यूपी में किसे कितने वोट ?

कुल सीट-403

C VOTER का सर्वे

20 नवंबर आज
BJP+ 40% 40%
SP+ 32 % 32%
BSP 15% 14%
कांग्रेस- 7% 8%
अन्य- 6% 6%
, इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 14 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है, जो कि 20 नवंबर को किए गए सर्वे के आंकड़े के मुकाबले 1 फीसदी कम है. वहीं, सी-वोटर सर्वे के आंकड़े के अनुसार कांग्रेस को इस बार यूपी चुनाव में 8 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. इसके अलावा अन्य को 6 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है.

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य का राजनीतिक तापमान बेहद गर्म है. यूपी की जनता का मूड जानना है. इस सर्वे में यूपी के 6 हजार 929 लोगों ने हिस्सा लिया है. सर्वे 18 से 24 नवंबर के बीच का है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस 5% है.

Related Articles

Back to top button