Breaking
सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

समाजवादी में विलय को तैयार चाचा की बेल जन्मदिन पर भी नही चढ़ती दिख मुंडेर ।

लखनऊ : नेता जी का 83 वें जन्मदिन पर आज होगा कुछ खास, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है, लेकिन 83वें जन्मदिन पर भी उनके भाई और बेटे के बीच 36 का आंकड़ा सुलझने का नाम नहीं ले रहा है.उम्मीद की जा रही शायद आज मामला निपट सकता है चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव में गठबंधन अब ठंडे बस्ते में चला गया है. खबरें आ रही थीं कि शिवपाल अपनी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय करा लेंगे या फिर गठबंधन हो जाएगा. इस बात का एलान मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर होना था, लेकिन अखिलेश इस बात के लिए तैयार नहीं है.
शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में कल ही कवि सम्मेलन का आयोजन किया लेकिन अखिलेश इसमें भी नहीं पहुंचे. शिवपाल यादव आज सुबह सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में मुलायम के जन्मदिन पर दंगल करा रहे हैं. लेकिन अखिलेश इस दौरान लखनऊ में ही रहेंगे. लखनऊ ऑफिस में अखिलेश केक काट कर जन्मदिन मनाएंगे.
साल 2017 में कई महीनों की खटपट के बाद यादव कुनबे में फूट पड़ गई थी. शिवपाल और अखिलेश के रास्ते अलग हो गए थे. पहले तो समाजवादी पार्टी पर कब्जे की लड़ाई हुई और बाद में शिवपाल यादव ने अपनी अलग पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाई थी. इसके बाद से ही अखिलेश और शिवपाल में मनमुटाव है.
शिवपाल बार-बार विलय और गठबंधन की संभावना की बात कहते रहे हैं. हाल ही में चाचा-भतीजे अपनी-अपनी रथयात्रा लेकर मैदान में हैं. शिवपाल सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर यूपी में घूमे हैं तो अखिलेश यादव विजय यात्रा को लेकर यूपी की सत्ता पर दांव ठोंक रहे हैं.

Related Articles

Back to top button