Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

साढ़े चार वर्ष का पूरा किया कार्यकाल, योगी सरकार ने गिनवाए अपने कार्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार साल का सफर तय कर लिया है । योगी ने अपने कार्यकाल में सूबे को दंगा मुक्त रखने के साथ-साथ यूपी को बीमारू राज्य से निकालकर आधुनिक प्रदेश बनाने की इबारत लिखी है । इतना ही नहीं कोराना काल में जिस मुस्तैदी के साथ वे इस समस्या से निपटे वह भी मिसाल बन गया । लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से घर लौटे लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाना उनकी बड़ी उपलब्धियों में से एक है. हालांकि, अब उनके आगे की सियासी चुनौतियों और मुश्किलों भरी है ।यूपी में अगले साल 2022 का चुनाव योगी के कामकाज और चेहरे पर लड़ा जाना है, जो उनके लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा है ।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगी दल की सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब तक की श्रेष्ठ तथा जनता के साथ रहने वाली सरकार बताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ मीडिया के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में प्रेस वार्ता की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के सम्बंध में कहा कि हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि गहरे संकट के समय में भी हर पल जनता के साथ रहना है। सूबे के हर व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ देने के साथ हमने हर गरीब, किसान, बेरोजगार, युवा तथा महिला व बेटियों के स्वाभिमान की रक्षा की। उनको अहसाल कराया कि सरकार सदैव उनके साथ है।

Related Articles

Back to top button