Breaking
चंपत राय बंसल-चढ़ावा चोरी में भूमिका नहींचंदा चोरी केस में SIT की फाइनल रिपोर्ट जुलाई के पहले सप्ताह में आएगीचढ़ावा चोरी से सनातन का नुक़सान-धीरेंद्र शास्त्री13 जुलाई तक जेल भेजे गए सभी आरोपीराम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआ
Breaking Newsमनोरंजन

कॉमेडियन को शो न करने की मिली धमकी,नफरत जीत गई, आर्टिस्ट हार गया।

मुंबई. स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को घर्म के कट्टरपंथियों के द्वारा परेशान हो कर छोड़ा स्टाजे शो ,और सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया है। मुनव्वर ने अपने स्टेज करियर को खत्म करने की घोषणा की है। इसके बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मुनव्वर फारूकी के सपोर्ट में आ गई हैं। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारूकी से माफी तक मांगी है।

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘नफरत और कट्टरता हमेशा एक मुखर, पढ़े-लिखे, प्रतिभाशाली और तार्क करने वाले से नफरत करती है। ये लोग अपनी पहचान से परे लोगों से जुड़ते हैं। मुनव्वर, उमर और अन्य ऐसे मुखर मुस्लिम हिंदुत्व के लिए एक बड़ा खतरा है।’ दूसरे ट्वीट में स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘ये दिल तोड़ने वाला और शर्मनाक है। बतौर एक समाज हम बदमाशी, बुलींग को सामान्य बना दिया है। हमें माफ करना मुनव्वर।’

मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया पर नोट लिखकर बताया कि पिछले दो महीने में उनके 12 शो कैंसिल हो चुके हैं। फारूकी ने कहा कि नफरत जीत गई, आर्टिस्ट हार गया। मेरा काम हो गया! अलविदा! अन्याय। आज बेंगलुरु शो कार्यक्रम स्थल में तोड़फोड़ करने की धमकी के तहत रद्द किया गया।’
मुनव्वर ने आगे लिखा, ‘हमने 600 से ज्यादा टिकट बेचे थे। उन्होंने कहा कि इस शो को भारत में लोगों से इतना प्यार मिला है, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। मुनव्वर फारूकी ने यह भी कहा कि उनके पास शो के लिए ‘सेंसर सर्टिफिकेट’ है, लेकिन पिछले दो महीनों में धमकियों के कारण बारह शो रद्द कर दिए गए।’

 

Related Articles

Back to top button