Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
एजुकेशन

एस.एम.एस. लखनऊ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। एस.एम.एस. लखनऊ द्वारा नये सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु वार्षिक कार्यक्रम ‘‘आगमन-2025’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ समस्त शैक्षणिक, गैरशैक्षणिक एवं निदेशकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्वान्ह् 11ः30 बजे संस्थान के निदेशक मण्डल द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में सभी छात्र एवं छात्राओं ने सोलो एवं ग्रुप डांस, सिंगिग, रैम्पवॉक एवं मिमिक्री आदि रंगारंग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक छात्र-छात्राओं का परिचय एवं उनकी कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना है। जिससे सभी छात्र आपसी सामंजस्य से शिक्षा एवं कैरियर में उच्च कीर्तिमान स्थापित करें।
कार्यक्रम में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर की ट्राफी एवं क्राउन क्रमशः बी.टेक-प्रथम वर्ष के छात्र ज्ञानेन्द्र सिंह एवं बी.बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा प्राची गुप्ता को दिया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) आशीष भटनागर, महानिदेशक (तकनीकी) प्रो0(डॉ0) भरतराज सिंह, निदेशक (प्रशासन) डॉ0 जगदीश सिंह, एसोसियेट डायरेक्टर डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, रजिस्ट्रार एस0एन0 शुक्ला, अधिष्ठाता-छात्र कल्याण डॉ. पी.के. सिंह के साथ-साथ सभी शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ0 पी0के0 सिंह ने समस्त टीम एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button