Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking NewsMain slideएजुकेशन

बीफार्मा की बची सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 21से25 फ़रवरी तक

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों में सत्र 2024-25 के बीफार्मा पाठ्क्रम के लिए काउंसलिंग के बाद बची मैनेजमेंट कोट और रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्री पंजीकरण 21 फरवरी से 25 फरवरी तक होगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

ऐसे करें पंजीकरण

प्रवेश के लिए सीयूईटी 2024 परीक्षा में शामिल और नहीं भी शामिल अभ्यर्थी जो न्यूनतम शैक्षिक अर्हता रखते हैं सम्मिलित हो सकते हैं। पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के मुख्य पेज पर पंजीकरण के लिए लिंक दिया गया है। लिंक खोलते ही आवेदन प्रारूप खुलेगा। जिस पर मांगी गयी सूचना को भरना होगा। इस पर भरी गयी सूचनाएं अगले चरण में संशोधित नहीं की जा सकेंगी। इसलिए इसे पूरी सावधानी से भरना जरूरी है। सूचना भरने के क्रम में अभ्यर्थी को अपने सम्पर्क विवरण की सूचना को मोबाइल ओटीपी से सत्यापित करना पड़ेगा। जिससे आगे की सभी सूचनाएं मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से सत्यापित होंगी। ओटीपी सत्यापित करने के बाद अभ्यर्थी को एक पंजीकरण संख्या मिलेगी। जिससे वह अपने डैशबोर्ड पर पहुंचेगा। जहां उसे अपना शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद बची जानकारी को भरा जाएगा। पूरा फॉर्म भरने के बाद एक बार रिचेक का भी मौका मिलेगा। इसके बाद फाइनल सबमिट कर प्रिंट लिया जा सकेगा।

पंजीकरण प्रिंट में क्यूआर कोड जरूर दिखना चाहिए। साथ ही जिस पंजीकरण का भुगतान ऑनलाइन नहीं होगा उसे मान्य नहीं माना जाएगा।

Related Articles

Back to top button