Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राजनीति

आशीर्वाद पथ रैली के मंच पर जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता,महिला ने दिया पद से इस्तीफा।

उत्तर प्रदेश के बागपत में राष्ट्रीय लोक दल की आशीर्वाद रैली में महिला जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी के बाद बवाल, दरअसल बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में रालोद की तरफ से बुलाई गई आशीर्वाद पथ रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आने से पहले ही मंच पर खूब हंगामा देखने को मिला,जानकारी के मुताबिक आशीर्वाद रैली के लिए दो मंच बनाए गए थे। जिसमें मुख्य मंच पर जयंत चौधरी को बैठना था। वहीं मुख्य मंच पर बैठने के लिए महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियवंदा तोमर का नाम तो था लेकिन जिलाध्यक्ष रेणु तोमर का नाम नहीं था। ऐसे में जिलाध्यक्ष जगपाल तैवतिया ने रेणु तोमर को मुख्य मंच पर जाने से रोक दिया। इसी लेकर हंगामा शुरू हो गया।
इस बीच रेणु तोमर जब माइक पर अपनी बात कहने लगीं तो उनका माइक बंद कर दिया गया। महिला पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष जगपाल तैवतिया ने रेणु तोमर को मंच पर अपमानित किया और कार्यक्रम स्थल से चले जाने को कहा।

बता दें कि जब वह मंच से जाने लगी तो कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की। जिसपर उनके पति और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मामले में जिलाध्यक्ष जगपाल तैवतिया पर अभद्रता का आरोप लगा है। वहीं खुद के अपमानित होने के चलते रेणु तोमर ने मामले के पांच घंटे बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
दरअसल इस आर्शीवाद रैली में जाट नेता जयंत चौधरी को खाप चौधरी पगड़ी पहनाकर अपना आशीर्वाद देते। लेकिन कार्यक्रम में जयंत के शामिल होने से पहले ही मंच पर हंगामा मच गया।

बता दें कि पश्चिमी यूपी में आरएलडी का अच्छा प्रभाव माना जाता है। ऐसे में यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस की निगाहें आरएलडी के साथ गठबंधन पर लगी हुई हैं। हालांकि इसमें सपा और आरएलडी के बीच गठजोड़ तय माना जा रहा है लेकिन सीटों को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। इस बीच रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर जयंत चौधरी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलाकात से सपा सतर्क नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button