Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ 06 जुलाई, 2021। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर आज यहां डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय के परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के सम्मुख चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के महान सपूत, प्रखर राष्ट्र भक्त एवं महान शिक्षाविद थे। डाॅ0 मुखर्जी की जयन्ती के अवसर पर आज पूरा राष्ट्र देश के प्रति उनके सेवाओं के लिए स्मरण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डाॅ0 मुखर्जी भारत की एकता और अखण्डता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने देश की अखण्डता के लिए अन्तिम सांस तक अपनी लड़ाई जारी रखी तथा इसी के लिए अपना बलिदान भी दे दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने डाॅ0 मुखर्जी के सपनों को साकार स्वरूप प्रदान करते हुए 05 अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर में धारा 370 को समाप्त कर दिया। आज जम्मू और कश्मीर विकास की एक नई उमंग के साथ देश में शान्ति और सौहार्द के एक नये युग की ओर आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डाॅ0 मुखर्जी देश में सबसे कम उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने देश को एक नई दिशा प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में डाॅ0 मुखर्जी ने देश को एक विजन दिया था। उनकी दूरदर्शिता के कारण ही देश में औद्योगिक विकास की गति दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डाॅ0 मुखर्जी का देश के विकास, भारत की एकता और अखण्डता तथा शिक्षा के क्षेत्र मंे प्रमुख योगदान है। उन्हांेने डाॅ0 मुखर्जी की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डाॅ0 मुखर्जी के सपनों का भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के रूप में आज दुनिया के सामने एक नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है।

इस अवसर पर जलशक्ति और बाढ़ नियंत्रण मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, विधायी और न्याय मंत्री श्री बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री स्वतंत्र देव सिंह, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button