Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राज्य

बिहार में फसलों के नुकसान की होगी भरपाई, सरकार का किसानों को तोहफा

पटना। बिहार में इस साल आई बाढ़ (Bihar Flood)  से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी. सरकार फसलों की हुई क्षति का आकलन करवा कर किसानों को इसके लिए मदद करेगी.

बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह (Amrendra Pratap Singh) ने कहा कि बाढ़ के कारण, अत्यधिक बारिश के कारण कई जिलों में फसल खराब हो गई. उन्होंने कहा कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन करके उसकी क्षतिपूर्ति की भरपाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यास तूफान में हुई फसलों की क्षति का आकलन कर विभाग ने क्षतिपूर्ति का कार्य प्रारंभ कर दिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने (Nitish Kumar) भी राज्य के सभी बाढ़ प्रभवित इलाकों में हुई क्षति तथा किसानों के धान की रोपनी के नुकसान का जल्द आकलन कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. साथ ही कहा है कि प्रभावित लोगों से संपर्क बनाए रखें और पूरी तत्परता से सभी लोगों की सहायता करें.

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने भोजपुर और सारण जिले के बाढ़ प्रभवित इलाकों का जायजा लिया था.

पटना जिला आपदा शाखा का कहना है कि गंगा, सोन और पुनपुन में आई बाढ़ के कारण पटना जिले के 10 प्रखंडों में 1 लाख 58 हजार एकड़ में लगी फसल को नुकसान हुआ है. दियारा क्षेत्र में सब्जी और धान की फसल को नुकसान पहुंचा है.

उल्लेखनीय है कि बिहार में गंगा सहित सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद राज्य के 15 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. पटना के रिहाइशी इलाकों में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग उंचे स्थानों पर जा रहे हैं. गंगा के किनारे रहने वालों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.

दानापुर के दियारा क्षेत्र के लोग राहत शिविरों में पहुंच रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से राहत शिविर बनाए गए हैं.

Related Articles

Back to top button