Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
मनोरंजन

मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता की मुख्य भूमिका में काफी उत्साहित|

मुंबई। यशराज फिल्म्स के पहले ऐतिहासिक महाकाव्य एक्शन ड्रामा ‘पृथ्वीराज’ का हाल में ही टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म के इस टीजर ने सभी का दिल जीत लिया है।निडर और पराक्रमी राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज और मिस वल्र्ड 2017 मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। अभिनेत्री अपने डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित है।

Happy Birthday : यूं ही नहीं मानुषी छिल्लर ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब,  बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखकर कोई भी हो जाएगा दीवाना | Happy birthday manushi  chhillar see ...

मानुषी ने अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं यशराज और मेरे निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सदा आभारी रहूंगी कि उन्होंने मुझ पर न केवल विश्वास किया बल्कि मुझे विश्वास दिलाया कि मैं राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा सकती हूं। मैंने इससे बड़ा डेब्यू नहीं कर सकती थी।”

विश्व सुंदरी बनी हरियाणा के झज्जर की बेटी मानुषी छिल्लर,शिखर पर नारी शक्ति  - Ab Tak News

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, मानुषी कहती हैं कि उनका जीवन, उनके मूल्य, उनका लचीलापन, उनका साहस, उन्हें दिग्गज बनता हैं। “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे तैयारी की प्रक्रिया में उनके बारे में बहुत कुछ पता चला। मुझे उम्मीद है कि मैंने उनके साथ न्याय किया है।”

पृथ्वीराज अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता

“मैंने इस फिल्म के लिए अपना सबकुछ दिया हैं और मुझे उम्मीद है कि लोगों को बड़े पर्दे पर इस तरह के एक प्रतिष्ठित वास्तविक जीवन की भूमिका निभाने का मेरा प्रयास पसंद आएगा। मैं बहुत आभारी हूं कि मेरे पास समर्थन के स्तंभ के रूप में पूरी शूटिंग के दौरान अक्षय सर थे। उनकी कार्यशैली, काम के प्रति उनका समर्पण मेरे लिए एक प्रेरणा है।”

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ने के लिए Manushi Chhillar  ने संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलाया हाथ - Trendy News Network

उन्होंने कहा कि मैं ‘पृथ्वीराज’ के बारे में, मैं बेहद सकारात्मक हूं और मुझे पता है कि यह दुनिया भर के दर्शकों को प्रतिष्ठित प्रेम, महान वीरता और अदम्य साहस की कहानी के साथ मनोरंजन कराएगी। मुझे आशा है कि मैं मेरे काम से मेरे परिवार को गौरवान्वित करूंगी। मैं उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं।

मानुषी छिल्लर की इन तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा | manushi chhillar  hot pictures viral on social media - Oneindia Hindi

यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित, चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में संजय दत्त और सोनू सूद भी हैं और यह 21 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।

Related Articles

Back to top button