Breaking
अखिलेश ने कहा आधी आबादी यानि महिलाओं को मिलेंगे हर साल 40,000/-PM मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह से की फोन पर बात,दिया मदत का भरोषानेपाल में आई भारी बाढ़ में लगभग 300 से ज्यादा भारतीय लापतानेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 750 लोग लापताIT दिल्ली में छात्र की मौत के बाद हड़कंप! रिटायर्ड जज और AIIMS एक्सपर्ट करेंगे जांचबिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया, गंडक वैराज के सभी गेट खोले गएनेपाल के रेसुआ में हाइड्रो प्रोजक्ट तबाहनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही 750 लापता जबकि 139 की गई जान, राहत बचाव कार्य जारीप्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार की गेंदबाजी से श्रीलंका के 8 विकेट ढेर, जीत के करीब भारतइंडियन कोस्ट गार्ड ने तट पर डूबे जहाज की खोजी लाइफबोट, 22 नाविकों की तलाश जारी
अर्ली बिज़नेस

घर में पड़े सोने से कमाए ब्याज, पढ़े पूरी ख़बर

नई दिल्ली। अगर आप भी अपने घर में पड़े सोने का उपयोग नहीं कर पा रहे है और उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है तो यह ख़बर आपके लिए ही है। RBI की इस स्कीम के तहत घर में पड़े सोने के खोने के डर से छुटकारा पाकर सोने से करे सुरक्षित तरीके से कमाई। आप अपने घर में पड़े सोने पर ब्याज का लाभ हासिल कर सकते हैं।

आप Reserve Bank Of India (RBI) की Gold Monetisation Scheme के जरिए, अपने घर में रखे सोने को RBI के द्वारा अधिकृत बैंक में जमा कराके उस पर ब्याज का लाभ हासिल कर सकते हैं। इसके तहत आप अपने सोने को बैंकों की Fixed Deposit की तर्ज पर जमा करा सकते हैं, जहां आपको न केवल बेहतर ब्याज दर हासिल होता है बल्कि आपके गोल्ड पर अधिक सुरक्षा भी हासिल होती है। पंजाब नेशनल बैंक ने इस योजना के बारे में अपने एक ट्वीट में लिखा कि, “अपनी इस्‍तेमाल न होने वाली ज्वैलरी और सोने को Gold Monetisation Scheme के तहत बैंक में जमा करें और उस पर ब्याज कमाएं। आपका सोना आपके लिए काम करेगा।”

कोई भी भारतीय व्यक्ति गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में निवेश कर सकता है, जिसे Gold FD भी कहा जा सकता है क्योंकि यह बैंक की Fixed deposit स्कीम की तरह से ही है, जहां आप अपना ना प्रयोग होने वाला सोना बैंक में जमा करते हैं और मैच्योरिटी पर आपको सोना या सोने के कीमत पर ब्याज का लाभ हासिल होता है। Gold FD में ज्वाइंट अकाउंट के जरिए भी निवेश किया जा सकता है, और इसमें कच्चे सोने को भी जमा कराया जा सकता है। इसमें कम से कम 10 ग्राम सोना जमा कराया जा सकता है, सोना जमा करने की कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है।

इसके तहत आपको शार्ट टर्म डिपॉजिट में 1 साल के लिए 0.50 फीसद, एक साल से 2 साल के लिए 0.60 फीसद, 2 साल से 3 साल के लिए 0.75 फीसद डिपॉजिट प्राप्त होता है। मीडियम टर्न में 2.25 से 2.50 फीसद का डिपॉजिट प्राप्त होता है।

Related Articles

Back to top button