Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
अंतर्राष्ट्रीय

‘नॉट माइ किंग’ की तख्तियां लेकर राजशाही विरोधी ग्रुप ने किया किंग चार्ल्स III का विरोध

नई दिल्ली। किंग चार्ल्स III को गुरुवार को लंदन के उत्तर में मिल्टन केन्स शहर में दौरान राजशाही विरोधी कार्यकर्ताओं के एक समूह का सामना करना पड़ा.  यह तब हुआ जब किंग चार्ल्स III अपनी गाड़ी से उतर कर जा रहे थे. प्रदर्शनकारियों का एक समूह जिसके सदस्यों ने हाथों में विशेष पीले रंग की तख्तियां ली हुई थीं जिन पर लिखा था ‘नॉट माई किंग’ वहां मौजूद भीड़ में शामिल हो गया.

एएफपी के मुताबिक यह प्रदर्शन ‘रिपब्लिक’ नाम के एक ग्रुव द्वारा आयोजित किया गया था. यह ग्रुप राजशाही को समाप्त करने की मांग करता है. स्थानीय समाचार पत्र मिल्टन कीन्स सिटीजन ने बताया कि चार्ल्स ने करीब 20 प्रदर्शनकारियों के ग्रुप की अनदेखी की.रिपब्लिक के नेता ग्राहम स्मिथ ने ट्विटर पर लिखा: ‘मैंने चार्ल्स से पूछा कि वह राज्याभिषेक पर पैसा क्यों बर्बाद कर रहे हैं. वह जवाब नहीं देना चाहते थे.‘ उन्होंने कहा, ‘हम यह संदेश देने के लिए दृढ़ हैं कि रॉयल्स के खिलाफ विरोध करना ठीक है.‘

रिपब्लिक ने घोषणा की है कि वह 6 मई को राज्याभिषेक पर विरोध प्रदर्शन करेगा.

बता दें सितंबर में एलिजाबेथ द्वितीय की मौत ने चार्ल्स और उनकी रानी पत्नी कैमिला के तहत रॉयल्स के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं. प्रिंस हैरी और मेघान मार्ले की आलोचना और प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ यौन अपराध के आरोपों से परिवार हिल गया है.

रानी की मृत्यु के बाद से, कई एंटी रॉयल प्रदर्शनकारियों को एकल धरना देने के लिए गिरफ्तार किया गया है. ऐसा  विरोध प्रदर्शनों पर कानून को सख्त बनाने के बाद किया गया.

Related Articles

Back to top button