Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
अर्ली बिज़नेस

सोने के भाव में भारी गिरावट-कीमतों में आई 8800 रुपये की कमी , देखें ताजा भाव

Gold, Silver Rate अपडेट टुडे , 27 July 2021: सोमवार को MCX पर सोने का अगस्त वायदा पूरे दिन एक रेंज में ही कारोबार करता नजर आया. इंट्रा डे के दौरान सोना 47420 रुपये तक फिसला और 47784 रुपये की ऊंचाई तक भी पहुंचा. यानी 350 रुपये की रेंज में ही कारोबार हुआ. अंत में सोना वायदा करीब करीब फ्लैट ही बंद हुआ. आज भी सोने की शुरुआत बिल्कुल फ्लैट और सुस्त हुई है. पिछले हफ्ते के मुकाबले सोना वायदा 475 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है.

26-30-जुलाई  इस हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)
सोमवार                 47461/10 ग्राम
मंगलवार               47400/10 ग्राम

19-23-जुलाई बीते हफ्ते सोने की चाल 

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)
सोमवार                 48094/10 ग्राम
मंगलवार               47876/10 ग्राम
बुधवार                  47573/10 ग्राम
गुरुवार                  47634/10 ग्राम
शुक्रवार                 47534/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8800 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. अब सोना अगस्त वायदा MCX पर 47400 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8800 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: बात चांदी वायदा की करें तो, चांदी वायदा भी सोमवार को एक दायरे में ही कारोबार करता नजर आया. इंट्राडे में चांदी सितंबर वायदा ने 66972 रुपये प्रति किलो तक गोता लगाया और 67583 रुपये की ऊंचाई तक भी पहुंचा. यानी पूरा दिन 600 रुपये प्रति किलो की रेंज में ही कारोबार हुआ. आज भी चांदी वायदा सुस्ती के साथ कारोबार करता दिख रहा है.

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर – वायदा)
सोमवार                 67121/किलो
मंगलवार               67150/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर – वायदा)
सोमवार                 67246/किलो
मंगलवार               66606/किलो
बुधवार                  67137/किलो
गुरुवार                  67374/किलो
शुक्रवार                 67024/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 12800 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12800 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 67150 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्का इजाफा देखा गया है. Ibja की वेबसाइट के मुताबिक- सोना सोमवार को 47949 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका, जबकि शुक्रवार को रेट 47703 रुपये थे. इसी तरह चांदी सोमवार को 67555 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी, जबकि शुक्रवार को रेट 67039 रुपये थे.

Related Articles

Back to top button