Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
अंतर्राष्ट्रीय

रूस ने किया दावा, यूक्रेन के शहर मरियुपोल पर सेना का कब्जा

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग (Russia Ukraine War) के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के मरियुपोल  (Mariupol) पर कब्जा कर लिया है. इसके साथ ही रूस का कहना है कि करीब 1500 यूक्रेनी सैनिकों ने भी सरेंडर किया है.

रूस का दावा है कि मरियुपोल अब पूरी तरह से उसके नियंत्रण में है. मरियुपोल में कब्जे के बाद रूस ने अजोत्साल प्लांट (Ajotsal Plant) छोड़ दिया है. वहीं, रूस के राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) ने सेना से कहा है कि वह फिलहाल अभी हमला रोक दें. इसके साथ ही पुतिन ने कहा है कि जिन सैनिकों ने सरेंडर किया है, वह सुरक्षित रहेंगे. इसके साथ ही आम लोगों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा.

बता दें कि रूसी सेना ने मारियुपोल में एक विशाल इस्पात संयंत्र अजोत्साल प्लांट की घेराबंदी सख्त कर दी थी. यह मारियुपोल में यूक्रेन का अंतिम गढ़ है. नई बमबारी के कारण इस बंदरगाह शहर में फंसे नागरिकों को निकालने का प्रयास नाकाम हो गया था.

इस बीच, क्रेमलिन (Kremlin) ने युद्ध खत्म करने के लिए अपनी मांगों के एक मसौदे में कहा कि देश छोड़कर भागने वाले लोगों की संख्या 50 लाख तक पहुंच गई है. वहीं, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘सरमट’ के सफल परीक्षण पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह किसी भी मिसाइल रक्षा प्रणाली से बच सकती है और रूस को धमकाने वाले लोगों को सोचने पर मजबूर करती है.

वहीं, पेंटागन ने इसे ‘नियमित’ परीक्षण बताया और कहा कि वह इसे खतरा नहीं मानता है. युद्ध के मोर्चे पर यूक्रेन ने कहा कि मॉस्को (Moscow) के पूर्वी क्षेत्र पर हमले जारी हैं. रूस ने कहा कि उसने ठिकानों पर सैकड़ों मिसाइल और हवाई हमले किए. इसमें सेना और वाहनों के जमावड़े वाले ठिकाने भी शामिल हैं.

क्रेमलिन ने कहा कि उसका मकसद डोनबास (Donbass) को कब्जे में लेना है. रूसी भाषी यह पूर्वी क्षेत्र कोयला खदान, धातु संयंत्रों और भारी उपकरण वाली फैक्ट्रियों का गढ़ है. वहीं, लुहांस्क के गवर्नर ने कहा कि रूसी सेना का उनके क्षेत्र के 80 फीसदी हिस्से पर कब्जा है. रूसी सेना क्रेमिन्ना पर कब्जा जमाने के बाद रूबिझने और पोपस्ना के शहरों की ओर बढ़ रही है.

Related Articles

Back to top button