Breaking
ईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?Early News Hindi Daily E-Paper 11 April 2026बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तारसनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया
स्पोर्ट्स

Tokyo Olympics 2020: भारतीय शूटर ने गवाया पदक

Tokyo Olympic 2020 में भारत ने कई पदक जीते कहीं Gold कहीं Silver तो कहीं पर Bronze मैडल से ही भारत को संतोष करना पड़ा. लगभग सभी क्षेत्रों में भारत में अपनी प्रतिभा दिखाई इसी क्रम में भारतीय निशानेबाजों से भी यही उम्मीद लगाई गई थी लेकिन दो खराब शार्ट के चलते भारतीय निशानेबाज पदक से हाथ धो बैठे. भारतीय निशानेबाज स्वरुप महावीर उन्हालकर दो खराब शॉट के चलते सोमवार को यहां जारी आर 1 पुरुष 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 वर्ग के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे पदक हासिल करने से चूक गए।

महावीर ने फाइनल के लिए सातवें स्थान पर क्वालिफाई किया था पर बाद में उन्होंने पहले दस शॉट्स में ही 102.1 अंक बटौर लिए जिसके बाद वह शीर्ष पर पहुंच गए।

उन्होंने लागातार छह बार दस दस से ज्यादा अंक बटोरे जिसके चलते उन्हें दूसरे एलिमिनेशन राउंड में जगह मिली।

महावीर के लिए परेशानी तब हुई जब चौथे सीरीज में महज 9.9 9.5 पर उनका निशाना लगा जिसके चलते उन्हें पदक से हाथ धोना पड़ा वह चौथे स्थान पर पहुंच गए।

कोरिया के पार्क ने 224.5 अक लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया जबकि यूक्रेन के एंड्रिल डोरोशेंको ने 245.1 अंक प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। 2016 के रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता, चीन के डोंग चाओ ने रिकॉर्ड 246.4 अंक के साथ एक बार फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कोल्हापुर, महाराष्ट्र के निवासी 34 वर्षीय महावीर ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग की गन फॉर ग्लोरी अकादमी में ट्रेनिंग की है। वह पुणे में सरकारी कर्मचारी भी हैं।

Related Articles

Back to top button