Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
बिहारराज्यराष्ट्रीय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

भागलपुर। बिहार में अपराधियों के हौंसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. अब बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि दो भाईयों के आपसी झगड़े में हुई फायरिंग में विश्वजीत को गोली लगी और उनका निधन हो गया. इस घटना में विश्वजीत की मां भी घायल हुईं. बताया जा रहा है कि नल के पानी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई और फिर जयजीत ने फायरिंग कर दी.

फायरिंग में विश्विजित को गोली लग गई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना में जयजीत भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है. साथ ही विश्विजित की मां हिना देवी को हाथ मे गोली लगी है. बीजेपी एमएलसी डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है वहीं विश्विजित के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. घटनास्थल पर नव्गछिया एसपी मामले की जांच कर रही है. विश्विजित और जयजीत गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे हैं. हाईप्रोफाइल मामला और भाई भाई में मामला होने के कारण परिजन खबर कवरेज से भी रोक रहे हैं. कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है.

 

उधर राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नवही गांव में युवक को अपराधियों ने बैक टू बैक 3 गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है. चना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीनियर एसपी मामले की जांच और अपराधियों के तलाश में जुटे हैं. मृतक युवक की पहचान इसी गांव के निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोनू कुमार अपने घर के दरवाजे के पास बीती रात बैठा हुआ था, तभी अपराधियों ने उसपर दनादन फायरिंग करनी शुरू कर दी और एक के बाद एक सोनू को तीन गोली लगी.

Related Articles

Back to top button