Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
Breaking Newsराष्ट्रीय

चीन हमारा नंबर एक दुश्मन है, न कि पाकिस्तान, जनरल बिपिन रावत ।

नई दिल्ली। चीन ने अपनी ओछी हरकतों से पाकिस्तान को भी पछाड़ दिया है , इस समय भारत के सामने मुख्य दुश्मन के रूप में चीन सामने आया है, लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीनी सेना की साजिशों का भारत बड़ी मजबूती से सामना कर रहा है। इस बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान भारत का नंबर वन दुश्मन नहीं बल्कि चीन है।

बता दें कि पिछले कई महीनों से भारत-चीन सीमा पर गतिरोध बना हुआ है। इस स्थिति को लेकर बिपिन रावत ने कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत का प्राथमिक फोकस डी-एस्केलेशन से पहले विघटन है क्योंकि चीन हमारा नंबर एक दुश्मन है, न कि पाकिस्तान। रावत ने कहा कि भारत को आने वाले समय में दो मोर्चों पर दुश्मनों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं अरुणाचल प्रदेश सीमा पर गांव बसाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने पुरानी संरचना पर नया ढांचा बनाया है। वो अपनी सीमा क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। आज लोगों को सैटेलाइट एवं गूगल के जरिए तस्वीरें मिल रही हैं। इस तरह की तस्वीरें पहले नहीं मिलती थीं। किसी तस्वीर के सामने आने से कब्जे की बात सामने आ जाती है।

उन्होंने कहा कि चीनी सेना सीमा पर विकास कर रही है तो भारत भी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) और उसके आसपास के क्षेत्रों में विकास कर रहा है। हम एलएसी के आस-पास पहले सड़कों का निर्माण नहीं करते थे। लोगों में भय था कि निर्माण करने से चीनी सैनिक आकर इसे तोड़ देंगे लेकिन अब ऐसा नहीं है।

सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि गलवान घाटी की घटना के बाद भारत और चीन सैनिकों के बीच कई बार आमना-सामना हुआ। दोनों देशों की कोशिश है कि सैनिकों को इतने करीब आने से रोका जाये। हमारी कोशिश है कि दोनों देश की सेनाएं अप्रैल 2020 के पहले की स्थिति में आ जाएं। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में कुछ जगहों पर डी-एस्केलेशन की प्रक्रिया धीमी चल रही है। इसमें लगने वाले समय के चलते चीन ने एलएसी के अंदरूनी भागों में स्थायी ढांचे बनाए हैं।

Related Articles

Back to top button