Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश

बीजेपी को 2022 में दफना दूंगा ,अखिलेश को सीएम बना दूंगा.ओपी राजभर।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर जातिगत मतगणना को लेकर किया जबरदस्त प्रहार . ओपी राजभर ने कहा कि अगर हिम्मत है तो केशव प्रसाद मौर्य जातिगत जनगणना (Caste Census) पर बोलकर दिखाएं, भाजपा (BJP) उनको हटा देगी.
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा ने 2017 में पिछड़ा सीएम की बात कही थी, लेकिन उत्तराखंडी को सीएम बना दिया और केशव को ‘शिखंडी’ बना दिया. राजभर यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि भाजपा में जितने भी पिछड़े लोग हैं, पीएम मोदी और अमित शाह से मिलकर मांग करें कि यूपी में किसी पिछड़े को सीएम पद के लिए घोषित करें. उन्होंने कहा कि भाजपा को 2022 में जमीन में दफना दूंगा और अखिलेश को सीएम बना दूंगा.

पहले भी डिप्टी सीएम पर कस चुके हैं तंज,
हाल ही में ओपी राजभर ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 69 हजार शिक्षक भर्ती में कथित घोटाले में बोलने की चुनौती दी थी. इस दौरान राजभर ने कहा था कि अगर केशव मौर्य इस पर कुछ बोंलेगे तो भाजपा (BJP) उनकी जीभ काट लेगी. केशव मौर्य के उप मुख्यमंत्री के पद को लेकर चुटकी लेते हुए राजभर ने कहा था कि, “डिप्टी का मतलब जानते हैं, उप माने चुप. भाजपा के लोगों ने चुप कराकर रखा है. ओम प्रकाश राजभर जब तक भाजपा में था तो डांटकर रखा था.

Related Articles

Back to top button