Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
ऑटो वर्ल्ड

कई विधायकों के तेवर में नजदीक आते चुनाव से आया बदलाव

लखनऊ । नजदीक आते चुनाव से कई विधायकों के तेवर में बदलाव आया है। भाजपा विधायकों की डिनर मीटिंग ने कई लोगों की नींद हराम कर दी है। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनाव नजदीक आते ही विधायकों के व्यवहार में बदलाव की सीख दी।

जबकि दोनों नेताओं ने उन्हें बताया कि राज्य विधायिका के अंदर और बाहर कैसे व्यवहार करना है। उन्होंने विधायकों और इच्छुक उम्मीदवारों को अपने टिकट के दावे के होडिर्ंग लगाने से रोकने के लिए भी चेतावनी दी।

राधा मोहन सिंह ने कहा, “यह अच्छा नहीं लगता जब पार्टी के मौजूदा विधायक और इच्छुक लोग होडिर्ंग और पोस्टर के माध्यम से टिकट के लिए अपने दावे करते हैं।”

राज्य भाजपा प्रमुख ने सदस्यों को उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई चुनाव लड़ना चाहता है तो वह सार्वजनिक रूप से अपना दावा पेश करने के बजाय गोपनीय तरीके से अपना बायोडाटा दें।

राज्य में राजनीतिक नेताओं के लिए त्यौहारों के दौरान, खासकर चुनाव की पूर्व संध्या पर होडिर्ंग लगाना, अपने विधानसभा क्षेत्रों का जिक्र करना और टिकट के लिए अपना दावा करना एक आम बात है।

डिनर मीटिंग में मौजूद 200 विधायकों के बीच इस फरमान से हड़कंप मच गया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक ने कहा, “यह एक स्पष्ट संकेत है कि हम अपने टिकटों को हल्के में नहीं ले सकते हैं और पार्टी हम में से कई को हमारे टिकटों से वंचित करने की तैयारी कर रही है। यदि ऐसा नहीं है, तो हमें होडिर्ंग्स पर हमारे निर्वाचन क्षेत्रों का जिक्र करने से रोकने के पीछे क्या कारण है।”

एक अन्य वरिष्ठ विधायक ने कहा कि यह पहली बार है, जब पार्टी की ओर से ऐसा आदेश दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा किए गए किसी भी होडिर्ंग या पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों की तस्वीरें होनी चाहिए।

इस बीच, पार्टी नेताओं ने विधायकों से कहा कि वे स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अपने निर्वाचन क्षेत्रों में खेल, साहित्य, संस्कृति आदि जैसे क्षेत्रों से कम से कम 75 व्यक्तियों को सम्मानित करें।

Related Articles

Back to top button