Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
राज्य

यूपी की रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री सफर, करना होगा ये काम

लखनऊ। यूपी की बुजुर्ग महिलाओं के लिए खुशखबरी है. आने वाले समय में ये महिलाएं प्रदेश में कहीं भी रोडवेज बस में फ्री सफर कर सकती हैं, इसके लिए शासन ने कवायद तेज कर दी है. यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने सफर करने वाली इस आयु वर्ग की महिलाओं का सर्वे करने का निर्देश दिया है.

60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर कराने की तैयारी शुरू हो गई है. इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधकों से रिपोर्ट मांगी गई है. बसों में रोजाना कितने यात्री सफर करते हैं? उनमें सीनियर सिटीजन महिलाओं की संख्या कितनी होती है के आकंड़ों की रिपोर्ट मांगी गई. क्षेत्रीय प्रबंधक आज यह रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेंगे.

मुफ्त सफर कराने पर शासन ने प्रतिपूर्ति हासिल करने का सुझाव तैयार किया गया है. इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को फ्री यात्रा कराने के एवज में हर महीने 99 रुपये का भुगतान करने पर उसी महीने में जितनी बार चाहे, बस में सफर कर सकती हैं. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट राजस्थान की तर्ज पर मुफ्त बस में सफर करने की तैयारी में है.

बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त सफर कराने पर शासन से प्रतिपूर्ति  हासिल करने का भी सजेशन तैयार किया गया है. जिसमें महिलाओं को फ्री यात्रा कराने के लिए हर महीने महज 99 रुपये की पेमेंट करने पर उस महीने में जितनी चाहे यात्रा कर सकती है.

बुजुर्ग महिलाओं को साधारण बस में नहीं, एसी बसों में भी मुफ्त यात्रा कर पाएंगी. इसके अलावा सीनियर सिटीजन महिलाओं को बस अड्डे पर अन्य सुविधाएं दी जाएंगी.

Related Articles

Back to top button